Latehar News: उच्च विद्यालय के कम्प्यूटर लैब से हुई बैटरी चोरी, भाजपा प्रवक्ता ने जताई चिंता
लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। महुआमिलान स्थित न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय के कंप्यूटर लैब से बैटरियों की चोरी की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल विद्यालय की संपत्ति की चोरी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके डिजिटल भविष्य पर सीधा आघात है। उन्होंने चंदवा थाना में दर्ज शिकायत का हवाला देते हुए चोरी गई बैटरियों की बरामदगी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: स्मार्ट क्लास की बैटरी चुराई, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.