लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। ईद मिलादुन्नबी को लेकर रविवार को चंदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने की। बैठक के दौरान ईद मिलादुन्नबी पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, कॉंग्रेस नेता बाबर खान एंव इंद्रजीत शाह उर्फ बंटी साहु ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि चंदवा क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल सभी समुद...