Latehar News: इटके कब्रिस्तान टोला की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण की मांग
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: बारियातू/लातेहार। प्रखंड के इटके कब्रिस्तान टोला की सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा रहने से बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो गयी है। पैदल चलने के साथ दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के लातेहार जिलाध्यक्ष मो शाहबाज ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों ने उपायुक्त, विधायक प्रकाश राम, पथ निर्माण विभाग, जिला परिषद तथा बीडीओ से स्थल निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए भी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.