लातेहार, जुलाई 28 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी चौक स्थित जिला परिषद की दुकानों के सामने इन दिनों गंदगी और जलजमाव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे आसपास का माहौल बदबूदार हो गया है। इसका सीधा असर यहां के दुकानदारों के व्यवसाय पर पड़ रहा है, वहीं राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। हालात देख समाजसेवी इरशाद उर्फ मुन्ना ने अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर सफाई कराई, जिससे कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि, यह समाधान अस्थायी साबित हो रहा है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की स्थायी व्यव...