Latehar News: आषाढ़ी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने केचकी संगम में लगाई डुबकी
लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। आषाढ़ी अमावस्या पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मंगलवार को केचकी संगम में डुबकी लगाई और परंपरागत तरीके से दान-पुण्य किया।मौके पर पुजारी उपेंद्र मिश्र,श्यामनाथ पाठक, अर्जुन पांडेय और यशवंत पाठक ने धार्मिक ग्रंथों के हवाले से कहा कि आषाढ़ी अमावस्या पर गरीब-जरुरतमंदों को दान-पुण्य करना और पितरों का स्मरण काफी शुभ तथा फलदायी माना गया है। इसदिन नदी-झील-पोखर में स्नान-ध्यान कर दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली आती है। उन्हें किसी भी तरह का रोग-शोक नहीं होता।इसलिए हर आषाढ़ी अमावस्या को दान-पुण्य करने का विधान है।डुबकी लगाने और दान-पुण्य करने में सरईडीह,पोखरी,कुटमू,बेतला, अखरा,केचकी,कंचनपुर आदि गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। यह भी पढ़ें- आषाढ़ अमावस्या पर कड़ा धाम में उमड़ा आस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.