Latehar News: आरपीएस स्कूल की भव्य झांकी ने मचाई धूम
लातेहार, अगस्त 16 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडांड़ के आरपीएस स्कूल की भव्य झांकी अनुमंडल मुख्य समारोह में आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के बच्चों ने देश की आजादी के संघर्ष के साथ झारखंड के वीर शहीदों की शौर्यगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। झांकी में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई के साथ बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो की वीरता और बलिदान को दर्शाया गया। बिरसा मुंडा के उलगुलान और सिद्धू-कान्हू के संथाल हूल की प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। शानदार प्रस्तुति के लिए अनुमंडल प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने आरपीएस स्कूल की टीम को प्रथम पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.