लातेहार, सितम्बर 25 -- Latehar News: आरपीएस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उत्साह के साथ मना करम पर्व संवाद- 19आरपीएस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उत्साह के साथ मना करम पर्वमहुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल परिसर में करम पर्व पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करम पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम डाली स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। छात्र-छात्राओं ने करम पर्व की महत्ता और आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक गीत-संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। यह भी पढ़ें- करम पूजा में छात्राओं ने पेश किया मनमोहक नृत्य विद्यालय के ...