लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। सासंग पंचायत भवन के समीप बुधवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन प्रमंडल लातेहार के तत्वावधान में 77वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रकाश राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिप सदस्य सरोज देवी, कांग्रेस नेता लाल मनोज नाथ शाहदेव, मुखिया संगीता लकड़ा, पुष्पा देवी समेत कई जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मांदर की थाप पर पारंपरिक तरीके से किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्पकार्यक्रम की विशेषता कार्यक्रम के दौरान डीएफओ प्रवेश अग्रवाल एवं वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी नंद किशोर मेहता ने अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। डीएफओ ने कहा कि लातेहार जिले का कर...