लातेहार, सितम्बर 21 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के आजाद मार्केट समेत पूरे बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे और संर्कीण हिस्से में सब्जी दुकाने लगाने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकान लगाने के कारण बाइक लेकर बाजार से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह सड़क इतनी संर्कीण हो जाती है कि दो बाइक एक साथ आसानी से पार नहीं हो पातीं हैं। सब्जी खरीदने के लिए रुकने वाले ग्राहक, खड़े वाहन और सड़क पर लगी दुकानें मिलकर स्थिति को और जटिल बना देती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...