लातेहार, सितम्बर 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। आजादी के करीब 80 साल बाद भी सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचरयत के सुदूरवर्ती क्षेत्र भोखाखांड टोला तक विकास की किरण नहीं पहुंच सकी है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस टोले में आज भी सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। लगभग 25 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में सरकारी विकास योजनाओं के दावे ग्रामीणों की हकीकत से कोसों दूर नजर आते हैं।

सड़क और परिवहन की समस्याएं ग्रामीणों के अनुसार, गांव तक पहुंचने के लिए आज तक पक्की तो दूर, कच्ची सड़क भी नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर पैदल पहाड़ी रास्ते से उतरना और चढ़ना पड़ता है। बारिश के दिनों में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है। गांव में बिजली क...