लातेहार, अक्टूबर 8 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लाधुप पंचायत के गोली गांव के ग्रामीण आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। गांव तक पहुंचने वाली कच्ची सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

सड़क निरीक्षण बुधवार को पंचायत समिति सदस्य बुधन गंझु ने गोली गांव पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कुडू जामुन चौक से गोली गांव तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क अब तक कच्ची है। सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में कीचड़...