लातेहार, अक्टूबर 31 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। वोट चोर, गद्दी छोड़ आंदोलन में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। मौके पर इफ्तेखार अहमद, हरिशंकर यादव, पंकज तिवारी, अफताब आलम, ज्योती प्रकाश दुबे, मोती उरांव, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, वृंद बिहारी यादव, अमित कुमार, दरोगी यादव समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कांग्रेस ने लगाया चौपाल फोटो ...