लातेहार, जुलाई 27 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के चुरिया स्थित आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका की लगातार अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि सेविका नियमित रूप से केंद्र नहीं आती हैं और अधिकांश दिनों में केंद्र का संचालन सहायिका रैमुली देवी के भरोसे होता है। उनका कहना है कि सेविका लातेहार में रहती हैं और कभी-कभार ही केंद्र पहुंचती हैं।

पड़ताल के दौरान अनुपस्थिति सोमवार को पड़ताल के दौरान भी सेविका बिना विभाग को पूर्व सूचना या आवेदन दिए अनुपस्थित मिलीं। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए बाहर जाना पड़ा, इसलिए केंद्र नहीं आ सकीं। इधर ग्रामीणों का कहना है कि सेविका की अनियमित उपस्थिति का अस...