लातेहार, नवम्बर 14 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर शनिवार को व्रती अस्ताचलगामी भगवान भुवन भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का महत्वपूर्ण अनुष्ठान संपन्न होगा। भगवान सूर्य की उपासना के लिए व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को विभिन्न नदी, तालाबों और डैम के घाटों पर पहुंचेंगे और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना करेंगे। पहले अर्घ्य को लेकर छठ घाटों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। शाम होते ही पारंपरिक छठ गीतों और भक्तिमय माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों को सजाकर व्रती ...