लातेहार, अक्टूबर 17 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेचा पंचायत के कोयल नदी से धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन हो रहा है,लेकिन नदी से अवैध बालू खनन कराने और उसका अवैध कारोबार करने वाले धंधेबाज पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रोज ट्रैक्टरों से अवैध उत्खनित बालू को बरवाडीह में बेखौफ लाकर बेचा जा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी यहां पदस्थापित हैं और इसकी जानकारी भी है। सूत्रों के अनुसार जुलाई महीने से ही धंधेबाजों के द्वारा रोज रात से लेकर शुभ तक छेचा कोयल नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन हो रहा है। उत्खनित अवैध बालू को बंभनडीह और चमरडीहा के रास्ते ट्रैक्टरों से रातभर बरवाडीह शहर में लाया जाता है। लोगो का कहना है कि जब से बालू का अवैध खनन हो रहा है। इधर जिला खनन पदाधिकारी मो0 नदीम सफी ने कहा कि प्रखंड के अधिकारियों को इस पर ...