Latehar News: अवैध पोस्ता की खेती रोकने को ग्रामीणों को किया जागरूक
लातेहार, नवम्बर 2 -- Latehar News: लातेहार। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर हेरहंज थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत के मारी गांव में अवैध पोस्ता और अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हेरहंज एवं बरियातू थाना के पुलिसकर्मियों, ग्राम प्रधान और वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और बच्चों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही अवैध पोस्ता की खेती नहीं करने की अपील की गई। इस दौरान ग्रामीणों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47 के तहत नोटिस भी हस्तगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.