लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: बारियातू। अवैध पोस्ता (अफीम) एवं गांजा की खेती पर रोक लगाने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को सुबह 11 बजे बालूभांग पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लातेहार पुलिस, जिला प्रशासन, अंचल कार्यालय, वन विभाग एवं बारियातू थाना के पदाधिकारी सामूहिक रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अवैध पोस्ता-अफीम और गांजा की खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को ऐसी खेती से दूर रहने और समाज को बेहतर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिले में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान आज से होग...