लातेहार, जुलाई 26 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोदा पंचायत के अलगडीहा गांव में ग्रामीणों ने एकजुटता का मिशाल पेश करते हुए श्रमदान से करीब एक किलोमीटर कच्ची सड़क का निर्माण कर दिया। वर्षों से खराब रास्ते के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से त्रस्त ग्रामीणों ने प्रशासनिक इंतजार छोड़ खुद ही पहल की और कुछ ही दिनों में सड़क तैयार कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में गांव तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता था। मरीजों, बच्चों और किसानों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में गांव के लोगों ने बैठक कर श्रमदान का निर्णय लिया और सभी ने मिलकर काम शुरू कर दिया। बताया कि आपसी सहयोग से 300 ट्रैक्टर मिट्टी मोरम गिराकर सड़क को चलने लायक बनाया। इस कार्य में हसमुद्दीन अंसारी, महमूद्दीन अंसारी, राजेंद्र गंझु, नेजाम अंसारी, अफ...