लातेहार, अक्टूबर 10 -- अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम और पीटीएम Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई। अभिभावकों ने अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली और उनकी शैक्षणिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से विचार-विमर्श किया। विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चों की सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समयबद्धता और अभिभावकों का निरंतर सहयोग जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से ...