लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे एक अनियंत्रित कार एक घर के गैरेज में घुस गयी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गैरेज की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गयी। जानकारी के अनुसार रेलवे स्‍टेशन की ओर से एक कार ( जेएच-01-यू-9522) थाना चौक की ओर जा रही थी। इसी क्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय मोड़ (चटनाही) के पास स्‍व़ बिगन प्रसाद के घर के गैरेज में अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ कर घुस गयी,हालांकि गैरेज बंद था,इस कारण किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। लेकिन स्‍थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवारीय साप्‍ताहिक हाट होने के कारण काफी संख्‍या में लोग वहां सड़क के किनारे से गुजरते हैं, गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई नहीं था, अन्‍यथा एक बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ...