लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: महुआडांड़ (लातेहार)। रक्षा बंधन के अवसर पर शुक्रवार को रामपुर स्थित आरपीएस अनाथ आश्रम के बच्चों ने महुआडांड़ थाना परिसर में उत्साह और आत्मीयता के साथ पर्व मनाया। बच्चों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की आरती उतारकर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने संकल्प लिया कि पुलिस जवान उनकी रक्षा करें और वे भी समाज व देश की रक्षा में सहयोग करेंगे। बच्चों ने थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, पुअनि बंधन तिर्की, इंद्रदेव रजवार, नागेंद्र महतो, सअनि मो. शमशेर, मैघलान महतो समेत अन्य जवानों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: पुलिसकर्मियों ने मूकबधिर व अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन इसके बाद बच्चे आईआरबी कैंप पहुंचे और वहां भी जवानों की कलाई प...