लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक मजदूर घायल हो गया। घायल की पहचान आंनदीबिंद जहानाबाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर एयरटेल टावर का केबल जमीन में बेचने का कार्य करता है, वह सड़क पार कर रहा था , इसी दौरान एक अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने मजदूर को अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया। जहां चिकित्सक चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...