Latehar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर
लातेहार, जुलाई 24 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र के इनातू गांव स्थित सिमर मोड़ के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इनातू गांव निवासी टिंकू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टिंकू कुमार किसी आवश्यक कार्य से हेरहंज बाजार गया था। कार्य पूरा कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सिमर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार एवं चंदन कुमार ने प्राथमिक कर रांची रिम्स रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.