Latehar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, रेफर
लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर कार्तिक चौक के समीप शनिवार दोपहर बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान माल्हन निवासी दिनेश गंझू के रूप में की गई। दुर्घटना में उसका बायां पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद सड़क पर घायल युवक को तड़पता देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा कुमारी की देखरेख में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : बाइक की टक्कर से युवक का दायां पैर टूटा, टोटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.