Latehar News: अच्छी वर्षा की कामना को लेकर बोरसीदाग में महिलाओं ने किया सामूहिक जलाभिषेक
लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बोरसीदाग गांव में शुक्रवार को अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने शिव मंदिर में सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेकश्रावण मास का धार्मिक अनुष्ठान श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में महिलाओं ने कलश में जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित कर क्षेत्र में समय पर वर्षा, अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महिलाओं ने बताया कि इस वर्ष अपेक्षित वर्षा नहीं होने से किसान चिंतित हैं और धान समेत खरीफ फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव की महिलाओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.