लातेहार, अक्टूबर 28 -- Latehar News: लातेहार संवाददाता। लातेहार जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मौसम में अचानक बदलाव और बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में तैयार धान और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों के अनुसार, फसल तैयार होने के समय अचानक बारिश होने से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है। मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा, तो फसल को और नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखने को लेकर चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें आशंका है कि मौसम की मार से उनकी उपज प्रभावित हुई, तो इसका सीधा असर उनकी आमदनी पर पड़ेगा। इधर त...