Latehar News: अगले साल फिर आने का निमंत्रण देकर नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन
लातेहार, अक्टूबर 21 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। जिले में शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा का दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बुधवार को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जयकारों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाज से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इससे पहले मंगलवार को राजा दुर्गा बाड़ी, अंबाकोठी और श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। बुधवार को जिला मुख्यालय के अधिकांश पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, थाना चौक, वन एवं प्रखंड परिसर, काली मंदिर समिति, नवयुव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.