लातेहार, जुलाई 9 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के अंब्वाटोली पंचायत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से बुधवार को एसआईआर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड मंडल अध्यक्ष ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से संपर्क कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम में संशोधन कराने, त्रुटियों के निराकरण तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक गांव और बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभ...