लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। मनिका प्रखंड के अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को कथित रूप से तोड़कर कचरे में फेंके जाने के विरोध में मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले विशाल पैदल मार्च निकाला गया। मार्च जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगला से शुरू होकर समाहरणालय परिसर तक पहुंचा।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं की मांगें इस दौरान कार्यकर्ताओं और बाबा साहब के अनुयायियों ने घटना के विरोध में आवाज उठाई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पैदल मार्च में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राम, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, जिला प्रभारी श्यामलाल मोची, जिला मीडिया अध्यक्ष शमशेर आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाबिर हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी कन्हाई कुमार रवि और जिल...