Latehar News: अंबेडकर चौक से आदर्शनगर तक मुख्य सड़क जर्जर
लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के अंबेडकर चौक से लेकर आदर्शनगर मोड़ तक बाजार की मुख्य सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। लोग उस गड्ढे से चोटिल भी होते रहते हैं। बारिश होते ही उक्त गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में लोगो को चलने में काफी दिक्कत होती है। सड़क के गड्ढों में जमा दूषित पानी के छींटे चलती वाहनों से लोगो को भी पड़ते रहते हैं। बिरेन्द्र,किटू , बबलू आदि लोगो ने बताया कि सबसे ज्यादा महिला और स्कूली बच्चों को गड्ढों में जमा पानी से फजीहत होती है। जब बाजार में लघु सिंचाई विभाग से पीसीसी सड़क निर्माण हो रहा था, तो लोगो को इस जर्जर सड़क के भी निर्माण होने की उम्मीद थी, लेकिन इस जरूरी मुख्य सड़क का निर्माण कराना मुनासिब नही समझा गया। इसे लेकर लोगो मे नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.