Latehar News: अंडरपास में कीचड़ सफाई की हुई खानापूर्ति
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्य सड़क पर स्थित रेलवे अंडरपास में कीचड़ की सफाई में रेलवे विभाग के द्वारा खानापूर्ति की गई। अभी भी अंडरपास में कीचड़ और जल जमाव की स्थिति पहले जैसी ही है। गुरुवार को रेलवे विभाग के कुछ कर्मचारी अंडरपास में पहुंचे और नाम के लिए थोड़ी सी कीचड़ की सफाई की । इसके बाद तुरंत सभी चले गए। बता दे कि महीनों से पूरे अंडरपास में कीचड़ फैली हुई है। पानी बहने से जल जमाव भी हो गया है। लोगो को चलने में भारी दिक्कत हो रही है। श्री दुर्गा देखने इस अंडरपास से हजारों श्रद्धालु जायेंगे। लोगो में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.