ललितपुर, अक्टूबर 13 -- Lalitpur News: ललितपुर। 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा बांसी-बार मार्ग ठेकेदार की मनमानी और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। निर्माण के दौरान पूरी सड़क पर गिट्टियां बिखेर दी गई हैं और आवागमन के लिए आधा हिस्सा भी नहीं छोड़ा गया। इससे बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि उड़ती धूल आसपास के गांवों के लोगों को परेशान कर रही है। बांसी से बार कस्बा जाने वाली सड़क जनपद के प्रमुख मार्गों में से एक है। 15 किमी लंबी इस सड़क पर गड़िया, बस्तगुवां, पुलवारा, धमना के अलावा दो लिंक रोड़ों पर मथुराडांग, सेमराडांग, ठाठखेरा गांव शामिल हैं। बांसी और बार कस्बा के लोग भी इसी सड़क से आवागमन करते हैं। बार कस्बा में विकास खंड बार, सीएचसी, थाना, पशु चिकित्सालय, कृषि कार्यालय, सहकारी समिति, बैंक, विद...