ललितपुर, नवम्बर 5 -- Lalitpur News: ललितपुर। दिवाली पर्व को ध्यान में रखकर अवैध आतिशबाजी, विस्फोटक सामग्री के खिलाफ संचालित अभियान के क्रम में जखौरा थाना पुलिस ने राजघाट तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से दो व्यक्तियों के पास 17 लाख रुपये की अवैध आतिशबाजी पकड़ी। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अवैध आतिशबाजी, विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जखौरा पुलिस ने राजघाट तिराहा के पास चैकिंग के दौरान एक कार से सत्यम् जैन पुत्र संदीप जैन व अरविन्द जैन पुत्र विनोद कुमार जैन निवासीगण नई बस्ती गांधीनगर के कब्जे से तीन कार्टून व दो प्लास्टिक की बोरी में विभिन्न प्रकार की अवैध आतिशबाजी, विस्फोटक सामग्री और चौरासी हजार रुपये बरामद किए। यह भी पढ़ें- Jhansi N...