ललितपुर, अगस्त 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। जंगलों से सटे और गांवों के सबसे पिछड़े क्षेत्र में रहने वाले सहरिया आदिवासियों के बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, पोषण और अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के प्रयास सफलता की ओर बढ़ चले हैं। उनके निर्देशन में 1,496 सहरिया बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है। अनुसूचित जनजाति में आने वाले सहरिया आदिवासियों का जीवनस्तर अत्यधिक कमजोर है। आर्थिक रूप से बेहद पिछड़े सहरिया शिक्षा से भी दूर हैं। जिस कारण उनके बच्चे भी पढ़ाई न के बराबर हैं। इस कारण महत्वपूर्ण अभिलेखों की उपयोगिता का उनको कोई ज्ञान नहीं है। इन वजहों से सहरिया आदिवासियों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इन स्थितियों को ध्यान में रखकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सहरिया आदिवासियों ...