ललितपुर, जुलाई 14 -- Lalitpur News: स्टाफ की कमी से बदहाल सौंजना पीएचसी महरौनी। तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौंजना में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी के कारण ग्रामीणों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। केंद्र पर नियमित रूप से डॉक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं, जिससे मरीजों को मजबूरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पीएचसी सौंजना में तीन नर्सों की तैनाती की गई थी, जिनमें एक काउंसलर तथा दो स्टाफ नर्स प्रसव सेवाओं के लिए नियुक्त थीं। आरोप है कि पिछले करीब दो माह से दोनों स्टाफ नर्सों को अधिकारियों की मिलीभगत से अस्थायी रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर भेज दिया गया है। इसके चलते पीएचसी म...