ललितपुर, सितम्बर 29 -- Lalitpur News: ललितपुर। चौकाबाग स्थित टेल्को ग्राउंड के सामने शराब ठेके पर सरेआम युवक की देररात हत्या के मामले में शामिल आरोपितों को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में तीन टीमे गठित कीं। जो छानबीन कर हत्यारोपितों तक पहुंचने के प्रयास में जुट गयीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में हत्यारोपितों को पहचानने के बाद पुलिस टीमें उनकी खोजबीन कर रही हैं। मोबाइल फोन स्विट्ड आफ करने से पहले सर्विलांस टीम उनकी लोकेशन और जिस व्यक्ति से आखिरी बार बात हुई उसका पता लगा रही हैं। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को यह भी जानकारी मिली कि हत्यारोपित युवक मृतक के पहचान वाले हैं और उनके बीच अच्छी खासी बोलचाल भी थी। इस कवायद के दौरान आरोपित पुण्य प्रताप पुलिस के हाथ लग गया, जिससे ...