ललितपुर, नवम्बर 5 -- Lalitpur News: ललितपुर। मिलावटी और गुणवत्ताविहीन खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमें ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई कर रही हैं। बृहस्पतिवार को टीम के सदस्यों ने सरसों के तेल, नमकीन और बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बसतगुवां बार स्थित जय कुमार किराना स्टोर से सरसों तेल का एक नमूना भरा। इसके बाद कृपाल की दुकान से नमकीन का नमूना लेने के साथ बाला जी मिष्ठान मंडी गेट से बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: त्योहार से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, तीन नमूने लिए इस दौरान सभी दूकान संचालकों को प्रतिष्ठान पर साफ सफाई के लिए जरूरी द...