Lalitpur News: सरकारी टोटियों से निकल रहा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा
ललितपुर, अगस्त 5 -- Lalitpur News: ललितपुर। शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। सरकारी नलों की टोटियों से गंदे मटमैला पानी की आपूर्ति जारी है। बुधवार को सिविल लाइन वार्ड नंबर 17 के पार्षद कुंदल पाल नलों से निकला गंदा पानी बोतल में लेकर कलेक्ट्रेट गए और डीएम को हालातों से अवगत कराया। शहर में इस समय अमृत टू योजना के तहत विभिन्न मुहल्लों में पेयजल पहुंचाने का काम चल रहा है। इसके तहत पाइप लाइनें बिछाने के बाद उनकी टेस्टिंग की जा रही है। इस काम को करते समय जल निगम के अफसरों व ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, नयी बस्ती में जैन मंदिर के पास जल निगम ने काम करते समय जल संस्थान की पुरानी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.