Lalitpur News: समितियों पर लटके ताले, खाद को भटके किसान
ललितपुर, अक्टूबर 26 -- Lalitpur News: ललितपुर/मड़ावरा। साधन सहकारी सीमितियों के सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जनपद में खाद वितरण व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। समिति कार्यालयों के दरवाजों पर ताले लटके हैं। वहीं खाद के लिए बाहर बैठे परेशान किसान अपनी किश्मत को कोस रहे हैं। उन्होंने जिम्मेदारों से खाद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर ललितपुर के समस्त सचिव, प्रभारी सचिव और कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संगठन के बैनर तले कर्मचारी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते जनपद और मड़ावरा क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों का कामकाज ठप है। किसानों को खाद वितरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के किसान खाद लेने के लिए समिति कार्यालयों तक पहुंच रहे हैं, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.