Lalitpur News: समय से नहीं खुलता स्वास्थ्य केंद्र, कर्मी करते अभद्रता
ललितपुर, सितम्बर 24 -- Lalitpur News: कल्यानपुरा। मौसम की मार से बीमारों की संख्या बढ़ने के बावजूद ग्राम पंचायत में समय से स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल रहा है। बुखार से तपते और खांसते मरीज अस्पताल का ताला देखकर घर लौट रहे हैं। बाद में विलंब का कारण पूछने पर स्वास्थ्य कर्मी उनसे न केवल अभद्रता करते हैं, बल्कि अनर्गल अरोप लगा उन पर दबाव भी बनाते हैं। शासन ने ग्रामीणों को गांव में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित कर रखे हैं। जिसमें चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। बिरधा ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में भी स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। जिस पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी दस बजे तक केंद्र नहीं खोलते हैं। जिसकी वजह से बीमार मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें होती हैं। मरीजों को बिना उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.