ललितपुर, जुलाई 8 -- Lalitpur News: ललितपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए प्रथम अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों से सामंजस्य के साथ अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद ने अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि संचारी से सम्बन्धित विभागों ने प्रथम सप्ताह में अपनी कार्य योजना के अनुसार कार्य किया है। तत्पश्चात जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने विभागों के कार्यों की विभागवार प्रथम सप्ताह की उपलब्धि रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन गतिविधियों के माध्यम से जनपदवासियों को वेक्टरजनित रोगों से बचाव व उपचार के बारे म...