ललितपुर, जुलाई 25 -- Lalitpur News: ललितपुर। अयोध्या के ब्रह्मलीन सन्त रामकुमार दास वेद मंदिर के परम प्रभावक शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी अमरदास जी महाराज लहरधाम मड़ावरा में चातुर्मास करने के लिए ललितपुर पहुंच चुके हैं। शनिवार को देवशयनी एकादशी पर वह लहरधाम पधारे। गाजे बाजे के साथ सैकड़ों भक्तों ने उनकी अगवानी की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगल कलश स्थापना के साथ धूना प्रज्ज्वलित करके सनातन ध्वज फहराया गया। इस दौरान विद्वानों के मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की जयकार से पूरा क्षेत्र गुजन्यमान हो गया। स्वामी अमरदास महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। शादी विवाह मंगलिक कार्य नहीं होते हैं। यह भी पढ़ें- श्रीविष्णु आज से चार महीने रहेंगे योगनिद्रा में, मांगलिक कार्यो पर विराम साधु संत एक स्थान प...