ललितपुर, अगस्त 2 -- Lalitpur News: ललितपुर। पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए बुंदेलखंड विकास सेना ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को घेरना शुरू कर दिया है। विधनसभा और लोकसभा में इसकी मांग उठाने के लिए संगठन उन पर दबाव बना रहा है। बीते रोज राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के बाद रविवार को बुंविसे ने सांसद कार्यालय पर उनके प्रतिनिधि का घेराव किया। साथ ही इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा। कंपनी बाग में एकत्रित बुंदेलखंड विकास सेना के पदाधिकारी और सदस्य पृथक प्रांत के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जलूस की शक्ल में सिविल लाइन स्थित सांसद कार्यालय गए। जहां इन लोगों ने यूपी एमपी तोड़ दो, बुन्देलखण्ड जोड़ दो, सौ समस्याओं का एक निदान, पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त के नारे लगाए। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें सांसद अनुराग ...