ललितपुर, अगस्त 30 -- Lalitpur News: ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर जनपद स्थित सभी थानों की पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। जिसमें 56 वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े। जिनको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कोतवाली सदर पुलिस ने सचिन्द्र पुत्र सन्तोष कुशवाहा निवासी बच्चाजेल के पास मोहल्ला सिद्धनपुरा, राजेश पुत्र हरगोविन्द निवासी देवगढ़ रोड, सिकन्दर खान पुत्र रशीद खान निवासी सिलगन, फुलुवा उर्फ फूलचन्द्र पुत्र बलदी निवासी रजवारा, लक्ष्मन पुत्र छुट्टे निवासी चकमहरौनी, रफीक पुत्र लतीफ खान निवासी मुहल्ला घुसयाना,ओमप्रकाश पुत्र फूलचन्द्र निवासी कस्बा बिरधा, पप्पू पुत्र लक्ष्मन काछी निव...