ललितपुर, नवम्बर 14 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इमलियाकलां में रास्ते से निकलने के विवाद को लेकर एक पक्ष के दबंग ने विपक्षियों पर जमकर कहर बरपाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ सरेआम गाली गलौज की और उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। अवैध तमंचा से फायरिंग करके उनको डराया भी गया। पीड़ित अंकित सहरिया पुत्र अच्छे लाल सहरिया ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...