Lalitpur News: रास्ते में रोक ग्रामीण के साथ मारपीट
ललितपुर, सितम्बर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रघुनाथपुरा पनारी के बीच रास्ते पर पुराने विवाद के चलते दबंगों ने एक ग्रामीण को दबोच कर उसके साथ गाली गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपितों पर मामला दर्ज किया है। ग्राम रघुनाथपुरा निवासी देवेंद्र पुत्र चन्नू कुशवाहा ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसका पुराना विवाद गांव में ही रहने वाले विपक्षी पप्पू आदि से चल रहा है। दो सितंबर को वह ग्राम पनारी के पास रास्ते में जा रहा था, तभी विपक्षी पप्पू ने अपने तीन साथियों के साथ उसे रास्ते में दबोच लिया और उसके साथ सरेआम गाली गलौज की। जब उसने विपक्षियों की इस हरकत पर विरोध जताया, तो आरोपितों ने सरेआम मारपीट करते हुए उसको जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.