ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: ललितपुर। श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर तालाबपुरा में आयोजित रामलीला के नौवें दिन सीताहरण, भगवान श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीलाओं का भव्य मंचन हुआ। वृंदावन से आए श्री किशोरी रासलीला व रामलीला संस्थान के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और सजीव संवादों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला का शुभारंभ पंचवटी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के निवास के प्रसंग से हुआ। इसी दौरान रावण की बहन शूर्पणखा वहां पहुंचकर भगवान श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। बाद में लक्ष्मण के इनकार करने पर भी जिद नहीं छोड़ने पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। अपमानित शूर्पणखा अपने भाई रावण के पास पहुंचकर पूरी घटना बताती है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शूर्पणखा के अपमान से शुरू हुआ सीता हरण का प्रस...