ललितपुर, अक्टूबर 12 -- Lalitpur News: ललितपुर। श्री लक्ष्मीनृसिंह रामलीला तालाबपुरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रावण तपस्या, मेघनाद दिग्विजय व पृथ्वी पुकार लीला का भव्य मंचन हुआ। श्रीधाम वृंदावन से आए श्री किशोरी रासलीला एवं रामलीला संस्थान के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोरस गीतों के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। लीला के प्रथम प्रसंग में रावण, कुंभकरण और विभीषण ने भगवान ब्रह्मा की कठोर तपस्या का मंचन किया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें वरदान प्रदान किए। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट रामलीला में राम जन्म हुआ इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने तपस्या, वरदान और र...