ललितपुर, जुलाई 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी स्थित भगवान श्री अरनाथ स्वामी के दिव्य दरबार में पूज्य मुनिश्री मंगलानंदसागर व मुनिश्री मंगलसागर जी महाराज का चातुर्मास के लिए अत्यंत भव्य व मंगलमय प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में हर्षोल्लास देखा गया। मुनि संघ के मंगल प्रवेश का आयोजन बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य जय कुमार ''निशांत'' के निर्देशन में हुआ। जिसमें पूज्य मुनि संघ की अगवानी में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मंगल प्रवेश के अवसर पर समस्त ग्रामवासी, क्षेत्रवासी एवं दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति रही। पूरे नवागढ़ में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दिया। घर-घर आकर्षक रंगोलियाँ सजाई गईं तथा महिलाओं ने मंगल कलश लेकर पूज्य मुनि संघ का पारं...