ललितपुर, सितम्बर 21 -- Lalitpur News: ललितपुर। सर्व ब्राह्मण महामण्डल जनकल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय परशुराम मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कृषि सहायक पद पर चयनित अभ्यर्थियों समेत कुल 45 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर के महंत गंगादास जी महाराज ने कहा कि युवा प्रतिभा ही समाज और राष्ट्र का आगामी भविष्य है। प्रतिभा के साथ जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों व आध्यात्मिक ज्ञान का होना भी आवश्यक है। आध्यात्मिक ज्ञान से युक्त श्रेष्ठ आचरण ही मानव जीवन को सार्थक बनाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित हरिश्चंद रावत ने मेधावी विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए युवाओं को राष्ट्रीय स्वाभिमान, अपनी विरासत पर गर्व और समाजसेवा की...